रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर से चुनावों के बीच बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर के आदमपुर में कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। करीब आठ हमलावरों ने विधायक के भांजे सन्नी पर बेसबॉट से हमला कर दिया था। विधायक ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आदमपुर के गांव ब्यास का रहने वाला सन्नी गांव में ही एक अहाते में शराब पी रहे थे। इसी दौरान सन्नी नजदीक के टेबल पर बैठ शराब पी रहे युवकों के पास जाकर बैठ गया। दोनों में बातचीत हुई लेकिन और साथ में पैग भी लगाया। इसी दौरान सन्नी को कॉल आया तो उसने गालियां निकालनी शुरू कर दी। दूसरे युवकों को लगा कि सन्नी उन्हें गालियां निकाल रहा है जिसके चलते उन युवकों ने सन्नी पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपी अपनी गाड़ी से बेसबॉट निकाल ले आए और सन्नी को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान सन्नी की मौत हो गई। उधर विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बहुत बिगड़ चुकी है। सन्नी के साथी परमजीत और अनमोल भी घायल है। पुलिस का कहना है कि तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है और बाकियों की तलाश की जा रही है।




