रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर तेजधार हथियारों से सेल्समैन की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ने युवक को इतने बुरे तरीके से मारा मृतक की खोपड़ी तक टूट गई जबकि एक उंगली भी कट गई।
जानकारी अनुसार 1 जनवरी को युवक पर कपूरथला चौक के पास हमला किया गया था। सिर में चोट के कारण गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। युवक की पहचान जगदीप (32) के रूप में हुई है। युवक न्यू दशमेश नगर का रहने वाला था। जगदीप की बहन सिमरनजीत कौर ने बताया कि वो स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने स्थित बाइक शोरूम में सेल्समैन था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। जगदीप का शोरूम की वर्कशॉप में काम करने वाले मैकेनिक कृष्णा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि, यह विवाद उस समय सुलझ गया था, लेकिन कृष्णा ने बाद में अपने 2 साथियों के साथ हमला कर दिया। युवक रात साढ़े 9 बजे शोर रूम से निकला तो घेराः जगदीप रात साढ़े 9 बजे शोरूम से बाहर निकला था। जैसे ही वह सड़क पर आया तो पहले से खड़े कृष्णा और उसके साथ आए 2 युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पर एक युवक ने दातर निकाला और जगदीप के सिर पर वार कर दिया। इसमें उसकी हाथ की उंगली भी कट गई। बहन सिमरनजीत कौर ने बताया कि युवकों ने जगदीप के सिर पर दातर से कई वॉर किए। इससे उसकी खोपड़ी की हड्डी का टुकड़ा टूटकर ब्रेन में चला गया।


