रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बडिंग में सूखे कुएं से 15 साल की विवाहिता का शव मिला है। इस युवती की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। मौके पर थाना रामामंडी की पुलिस पहुंच गई है।
युवती वेस्ट बंगाल की रहने वाली है। लोगों ने बताया कि लड़की यही बढ़ी हुई। आरोप है कि उसके पति ने ही लड़की की हत्या की और शव कुएं में फेंक दिया। लोगों में गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह हाईवे जाम कर देंगे। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।
Advertisement





