रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मोता सिंह नगर में अज्ञात लुटेरों ने भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर घुस कर एक महिला की हत्या कर दी और घर से सोने के गहने लुट कर फरार हो गए।
भाजपा नेता अशोक हिक्की ने बताया कि घर के सदस्य मार्किट गए हुए थे और घर में विनोद नाम की महिला घर पर थे। जब अन्य सदस्य मार्किट से वापिस आए तो डोर बैल बजाने पर कोई बाहर नहीं आया। किसी तरह घर में जाकर देखा तो विनोद का शव पड़ा था जबकि घर से सभी गहने गायब थे। मामला लूट का माना जा रहा है। थाना 6 की पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement




