रोज़ाना मेल (न्यूज़ डेस्क) जालंधर में शुक्रवार को एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। गोली युवक के सिर पर मारी गई। मृतक की पहचान केसर धामी निवासी गाँव सोडियां (आदमपुर) के रूप में हुई है ।
जानकारी अनुसार केसर अपने दोस्त के साथ जा रहा था कि आदमपुर के ही संत बाबा भाग सिंह इलाके में गाँव डरोली के रहने वाले जस्सा ने उसको रोककर उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गया । जैसे जी सूचना पुलिस को मिली तो थाना आदमपुर की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी।
Advertisement


