रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के हालत बेकाबू होते जा रहे है। पंजाब के मोगा में शुक्रवार को दिन दिहाड़े सरपंच की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।
हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए औ

र सरपंच हैप्पी को 11 गोलियां मारीं। घटना शुक्रवार को कस्बा बाघा पुराना में हुई। हैप्पी गांव दोहदर के सरपंच थे। वह अपने जिम में जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Advertisement


