रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पानीपत में एक ठेकेदार ने इंजीनियर की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ठेकेदार ने इसे हादसा दिखाने के लिए शव को छत से नीचे फैंक दिया और खुद भी कूद पड़ा। मृतक की महीने बाद शादी होनी थी।
इंजीनियर की पहचान अमन यादव के रूप में ही है। वह मात्र 25 साल का था। एक महीने पहले ही उसने कंपनी ज्वाइन की थी। आरोप है कि ठेकेदार प्रदीप सिंह मृतक पर दबाव डालता था। उनमें आपस में मतभेद भी चल रहे थे जिसको लेकर मृतक ने अपने परिजनों को भी बताया था। पुलिस ने ठेकेदार खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement




