रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पठानकोट में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार ने कहा कि युवती के घरवालों ने बहाने से उसे घर बुलाया। जहां उसे कमरे में बंद करके पीटा गया।
युवक ने किसी तरह पिता को बताया, जिसके बाद वह लड़की के घर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल था। वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। युवक से मारपीट शनिवार को की गई थी लेकिन आज, रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
Advertisement


