रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में दोस्तों ने ही 12वीं छात्र के स्टूडेंट की भरे बाजार में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।
मृतक युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घटना फतेहगढ़ साहिब की है। जानकारी अनुसार मृतक मानविंदर सिंह उर्फ मान की अपने दोस्तों साथ खामानों बाजार में कहासुनी हुई थी जिसके बाद दोस्तों ने मिल कर मान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस समय आरोपियों ने हमला किया तब मान का ताया कुछ दूरी पर खड़ा था। शोर सुन कर ताऊ सुरिंदर सिंह मान के पास पहुंचा तो तब तक उसकी मौत हो गई थी। मान अपने ताऊ के साथ खरीददारी करने आया था।
Advertisement


