रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 500 करोड़ रुपयों में सीएम वाले बयान देने वाली डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम भगवंत मान ने खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। सुरक्षा मांगने के लिए नवजोत कौर सिद्धू ने ट्वीट भी किया।
उधर सीएम मान ने इस मांग को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर आपको जान का खतरा सता रहा है तो पहले ही सोच समझ कर बोलना था। उन्होंने कहा कि पहले तो जो मुंह में आए उल्टे सीधे बयान देते है, फिर मेरे पास आ जाता है कि हमें जान का खतरा है। मान ने कहा कि नवजोत कौर के बयान ने तो कांग्रेस में कुर्सी के रेट सेट कर दिए हैं।
Advertisement


