रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कांग्रेस की नेत्री नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। कुछ समय से मैडम सिद्धू का पार्टी में करप्शन को लेकर जारी किए बयानों को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन अब पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने नवजोत कौर सिद्धू खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया।
उनकी तरफ से जारी की लेटर में एक ही लाइन में सस्पेंड लिखा गया है। इसमें सस्पेंड किए जाने का कोई भी कारण या फिर अपना पक्ष देने का समय तक नहीं लिखा है। नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ में सीएम की कुर्सी को लेकर जारी बयानों ने पुंज की राजनीति में बवाल मचा दिया था जिसमें बाद उन्होंने यूटर्न लेते हुए पार्षद की टिकट पांच करोड़ में देने के बयान दिए थे।
Advertisement


