रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने राजनीति में कमबैक के संकेत दिए हैं। सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे पंजाब की राजनीति में हड़कंप मच गया। इसमें सिद्धू ने एक शेर के जरिए विरोधियों को चेताया कि उनका विरोध करने वालों को पता नहीं कि अगर कुछ बदलाव हुआ तो वह भी खाक हो जाएंगे।
सिद्धू ने कहा-
” आग लगाने वालों को क्या खबर, रुख हवाओं ने बदला तो खाक वो भी होंगे, अब बात रुतबे की है, चाल भी बड़ी और खेल भी खत्म
सिद्धू ने यह वीडियो गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। सिद्धू फिलहाल 2022 में हार के बाद से पंजाब की राजनीति से दूर हैं। वह क्रिकेट कमेंट्री और टीवी शो में हिस्सा ले रहे हैं। लंबे समय से उन्होंने पंजाब की राजनीति में कोई दखल नहीं दिया है। हालांकि बीच में कभी प्रियंका गांधी से मुलाकात तो कभी पटियाला या अमृतसर पहुंचकर अपने समर्थकों से मीटिंग कर कांग्रेसियों को चौंकाते रहते हैं।


