रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जीरकपुर में एक बड़ी कार्रवाई की। नशे के लिए प्रयोग होने वाली लगभग 5 लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद की हैं। ये प्रतिबंधित दवाएं एक ट्रक से जब्त की गईं।
ट्रक देहरादून से अमृतसर जा रहा था। दवाई का इस्तेमाल नशे के रूप में बड़े पैमाने पर होता है। पुलिस और एनसीबी की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सारी दवाएं जब्त की हैं। मामले की जांच चल रही है। पता चला है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में है। एनसीबी पिछले एक माह से इस रैकेट के पीछे लगी थी।
Advertisement


