रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एक तरफ पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ कर नशा तस्करों पर शिकंजा कस दिया है तो दूसरी तरफ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस नेपाली अफीम तस्कर महिला की ध्यान देना ही भूल गई।
यह नेपाली अफीम तस्कर पहले नॉर्थ हल्के में रहती थी जिसने इतनी बड़ी तादार में अफीम बेची की कुछ ही समय में आठ आठ मरले के आधा दर्जन प्लाट ले लिए। तीन से ज्यादा लग्जरी गाड़िया है। हैरान करने वाली बात है कि जब इस अफीम तस्कर महिला के बेटे की मौत हुई तो उसने हेलीकॉप्टर से शव नेपाल भेजा था। इस समय भी वह सीटी 100 पर लोकल बेस पर अफीम बिकवा रही है जिसका नंबर भी जाली है। कभी कभी बाइक पर दिल्ली का नंबर भी लगा होता है। जल्द ही इस महिला नशा तस्कर के और बड़े खुलासे होंगे।
Advertisement




