रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सलेमपुर रोड पर लुटेरे को पकड़ते दौरान निहंग सिंह की तेग लगने से घायल हुए स्नेचर के कारण पुलिस ने सिंह को भी पकड़ लिया। जैसे ही मामला निहंग जत्थेबंदियों तक पहुंचा निहंग सिंहों ने इसके विरोध में थाना एक बाहर धरना दे दिया। निहंग सिंहों का कहना है कि तूफान सिंह नाम के निहंग सिंह का मोबाइल छीन कर दो लुटेरे भागे थे। निहंग सिंह ने पीछा करके उसे काबू कर लिया लेकिन एक स्नेचर ने दातर निकाल ली। खुद का बचाव करने के लिए निहंग सिंह ने भी तेग निकाली तो वह अचानक स्नेचर को लग गई। मामला पुलिस के ध्यान में लाया तो थाना एक की पुलिस स्नेचर और निहंग सिंह को भी थाने ले आई और निहंग सिंह पर केस दर्ज करने को कहनी लगी। फिलहाल देर रात धरना लगा हुआ था।
Advertisement




