रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में सोमवार देर एनएसजी कमांडोज ने मॉकड्रिल की। सुरक्षा एजेंसियों की हलचल तेज होने पर लोगों में सवाल उठने शुरू हो गए है। एनएसजी कमांडोज ने दुर्गियाना मंदिर के आसपास मॉकड्रिल की जिस दौरान वहां भारी गिनती में सुरक्षा बल भी तैनात थे।
आमतौर पर ऐसी मॉकड्रिल में खास तौर पर मीडिया को बुलाया जाता है लेकिन इस मॉकड्रिल ने मीडिया पर प्रतिबंध लगा रखा था। ऐसे में केंद्र की अचानक की गई मॉकड्रिल ने कई सवाल उठाने शुरू कर दिए है। लोगों की माने तो फोर्सेस को कोई इनपुट मिला है जिसके चलते अचानक यह मॉकड्रिल की गई। हालांकि प्रशाशन का कहना है कि यह एक रूटीन सुरक्षा अभियान था।
Advertisement


