रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में अर्बन स्टेट फेस टू में पुलिस ने PADRINO रेस्टोरेंट में रेड करके अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हुक्का बार के मालिकों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम गुरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर और जसवीर सिंह निवासी नकोदर हैं।
दोनों खिलाफ थाना सात में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार उक्त दोनों युवक PADRINO रेस्टोरेंट की आड़ में अपने ग्राहकों को हुक्का पिला रहा था जिनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। जैसे ही पुलिस ने रेड की तो अन्दर हुक्का पी रहे ग्राहकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हुक्के समेत फ्लेवर बरामद करके गुरप्रीत और जसवीर को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement


