रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान के फैसलाबाद में एक ईसाई स्कूल में सिख छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने प्रार्थना में शामिल होने से मना किया, जिसके बाद उसकी पगड़ी जबरन उतारी गई और उसे पीटा गया। यह घटना सेंट कैथरीन हाई स्कूल की बताई जा रही है। बच्ची की मां का आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने उसकी बेटी को पेट में लात-घूंसे मारे। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची को अस्थमा है, लेकिन जब उसकी बहन मदद के लिए आई तो शिक्षकों ने उसे रोक दिया। बच्ची की मां ने यह भी आरोप लगाया कि बेटी के साथ हुए गलत व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने के बावजूद उन्हें पाकिस्तान में सिख नेताओं ने कोई मदद नहीं की। इस घटना की सिख ब्रदरहुड इंटरनेशनल ने निंदा की है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Advertisement


