रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र बमियाल से कुछ दूरी पर स्थित जम्मू के कठुआ के गांव ऐरमां में सेना की वर्दी में 3 संदिग्ध देखे गए हैं। महिला की कु सूचना के बाद बीएसएफ अलर्ट हो गई और पठानकोट में हाई अलर्ट कर दिया गया।
इसके इलावा बॉर्डर एरिया पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पंजाब के साथ साथ जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ में भी सर्च करनी शुरू कर दी है। उधर पठानकोट से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जो बॉर्डर एरिया में घूम रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ में दर्शन कुमार ने बताया कि वह बॉर्डर के ग्रामीण इलाकों में घूम रहा है और पर्यटक है। वह पठानकोट से बस के जरिए यहां पहुंचा था। पठानकोट पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से स्वस्थ और सामान्य है। उसके पास से इंडियन पासपोर्ट, एजुकेशन सर्टिफिकेट और नौकरी से संबंधित डॉक्यूमेंट मिले। पठानकोट पुलिस ने कस्टडी में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।


