रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर में अब तंग गलियों में रह रहे लोग चोरों से सुरक्षित नहीं रहे। शहर के लक्ष्मीपुरा ने चोरों ने गेट वॉल बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक के घर से करीब 60 तोले सोने के गहने, चांदी के बर्तन और 50 हजार रुपए कैश चुरा लिए।
कारोबारी राज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी और अन्य परिवार के सदस्य वृंदावन गए थे। घर में अकेला होना के कारण वह नीचे वाले पोर्शन में सोता था जबकि उसका रूम पहली मंजिल पर था। राज कुमार ने कहा कि वह फैक्ट्री से आकर नीचे ही कमरे में सो जाता था। बुधवार उसकी पत्नी और सदस्य वापस आ गए थे। रात के समय वह ऊपर सोने के लिए गए तो देखा कि अलमारियां के लॉक टूटे हुए थे। चोरों ने घर में से 60 तोले सोने के गहने, चार चांदी के गिलास, कटोरियां और चमचे समेत 50 हजार रुपए चुरा लिए थे। सूचना पुलिस को दी गई जिसमें बाद थाना तीन की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।




