रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एक फरवरी को डेरा बल्ला में पीएम मोदी के आने से ब्लास्ट की धमकी मिली है। हालांकि इससे पहले भी इस तरह की धमकियां मिल चुकी है लेकिन पीएम के आगमन कारण सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
निजी स्कूलों की ईमेल के जरिए भेजी गई धमकी में लिखा है कि मोदी के दौरे दौरान ब्लास्ट होगा। इसके इलावा तीन से चार स्कूलों में भी धमाके होने की धमकी मिली है लेकिन शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी थी जिसके चलते कुछ पैनिक नहीं हुआ। उधर सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मोदी एक फरवरी को आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदल कर गुरु रविदास जी महाराज के नाम से रख सकते हैं।
Advertisement


