
पंजाब के जालंधर में आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने एक वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर कर दिया।
यह एनकाउंटर जालंधर के अलावलपुर के रोड पर स्थित गांव डोला में हुआ। आरोपी किशनगढ़ चौक के पास कॉलेज की प्रधानगी को लेकर विवाद में हुई फायरिंग में वांटेड था। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसएसपी जालंधर हरविंदर सिंह विर्क अन्य पुलिस अधिकारियों समेत मौके पर पहुंच गए। जानकारी देते एसएसपी विर्क ने बताया कि 19 दिसंबर को किशनगढ़ चौक के पास सेंड सोल्जर कॉलेज की प्रधान की को लेकर विवाद हुआ था। जिस दौरान कर सवार युवकों की ओर से फायरिंग की गई थी जिसमें दो लोग जख्मी हो गए थे। उन्होंने बताया कि उसे घटना का मुख्य शूटर लवप्रीत उर्फ लवी तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था जिसकी आज सूचना मिली थी कि वह अलावलपुर की ओर घूम रहा है। जैसे ही पुलिस ने गांव डोला में लवी को घेर आत्म समर्पण करने को कहा तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें लवी गोली लगने से घायल हो गया और पुलिस ने उसे काबू करके तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।


