रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर में जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में जाकर छिप गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो पुलिस को धमकाते हुए कहा कि वह खुद को गोली मार लेगा।
पुलिस ने उसे करीब एक घंटे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन गार्ड ने सरेंडर करने के बजाय खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। एसएसपी आदित्य ने कहा हमारी कई टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने सारे इलाके की घेराबंदी कर दी। मामले की हम पूरी जांच कर रहे हैं। वहीं इस मामले की अब एक CCTV फुटेज सामने आई है। जिसमें गार्ड AK47 से गोलियां चला रहा है और पत्नी व सास कमरे के भीतर बचने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि वह गोलियां से बच नहीं पाईं।
Advertisement


