रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के बठिंडा में नशे के मामले में लापरवाही के चलते एसएचओ दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। दलजीत संगत पुलिस थाने में तैनात थे। बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने डीएसपी रूरल की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की।
रिपोर्ट के मुताबिक एसएचओ दलजीत सिंह ने नशे के मामले में ठीक ढंग से कार्रवाई नहीं की। उनकी परफॉर्मेंस कमजोर रही। संगत पुलिस थाना पंजाब व हरियाणा के बॉर्डर पर है। यह इलाका ड्रग तस्करों का रूट माना जाता है, जिसके जरिए हरियाणा व राजस्थान से बठिंडा के रास्ते पंजाब में नशा लाया जाता है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक एसएचओ दलजीत सिंह ने नशे को लेकर उम्मीद के मुताबिक कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा दलजीत सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं।
Advertisement


