रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जालंधर दौरा रद्द हो गया है। उन्होंने जालंधर में एनआईटी में दीक्षांत समारोह में शामिल होना था।
मौसम के चलते यह दौरा रद्द हुआ। उनकी फ्लाइट अमृतसर से टेकऑफ़ नहीं कर पाई। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी है। पंजाब में इस सीजन में दूसरी बार तापमान एक बार फिर जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया।
Advertisement


