रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में 13 साल की बच्ची का रेप न कर पाने पर कत्ल करने के आरोपी पर पास्टर अंकुर नरूला का विवादित बयान सामने आया है। इसमें पास्टर धर्म के नाम पर आरोपी को उकसाता नजर आ रहा है। वीडियो में अंकुर नरूला आरोपी के बारे में कहता है कि देख आज तेरे धर्म के लोग तुझसे मुंह मोड़ रहे हैं। तू हमारे धर्म का नहीं है। तू यीशु मसीह के पास आ जा, तेरे पाप माफ हों।
ये वीडियो 14 दिसंबर का है। इसे किसी सोशल मीडिया यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है। जिसके बाद से ये तेजी से वायरल हो रही है। इस पर पास्टर ने अभी तक कोई भी सफाई नहीं दी है। बता दें कि जालंधर में 13 साल की बच्ची का रेप की कोशिश के बाद कत्ल कर दिया था। बच्ची का शव आरोपी के बाथरूम से मिला था। आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।


