रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में मॉडल टाउन स्थित संजय कराटे के नजदीक ICICI बैंक के ऊपर सरेआम देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। लोगों की माने तो पुलिस के साथ अच्छी सेटिंग करके स्पा सेंटर की आड़ में देशी और विदेशी लड़कियों की दलाली की जा रही है।
H नाम का स्पा सेंटर मालिक पहले अपने मामा के साथ दिल्ली में लड़कियों की दलाली करता था लेकिन अब वह जालंधर में धंधा कर रहा है। इसकी कुछ छुट भैया नेताओं के साथ भी सेटिंग है। अगर कोई विवाद होता है तो उक्त नेता दलाल के पक्षकार बन कर आ जाते है जिसकी एवज में उन्हें महीना तक दिया जाता है। जालंधर के कई कारोबारी इस स्पा सेंटर में आते है जबकि जरूरत पड़ने पर स्पा की लड़कियों को कारोबारियों के साथ बाहर या होटल में भेज कर भी मोती रकम वसूल की जाती है। इतना ही नहीं, कई लड़कियों को नशा देकर बार बार ग्राहकों को खुश करने के लिए कहा जाता है। अगले पार्ट में सेक्स, ड्रग और सेटिंग का खुल कर खुलासा किया जाएगा। जो जो लोग, नेता या पुलिस की काली भेड़ें इसमें शामिल हैं उनके बारे बताया जाएगा। इस बारे जब डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। वह खुद की निजी टीम भेज कर चैक करवाऊंगा और उसके बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।


