रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर शहर में पोर्श इलाकों में खुले स्पा सेंटरों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटरों के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। 
पुलिस ने मॉडल टाउन के शिवानी पार्क के पास स्थित स्वस्तिक स्पा, थाना 6 के पास रेड कोरल स्पा, गढ़ा के क्रिस्टल स्पा समेत आधा दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटरों में चेकिंग की। जैसे ही पुलिस स्पा सेंटरों में घुसी तो वहां आए हुए ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूत्रों की मानें तो यह रेड थाना लेवल पर थी जिसके चलते स्पा सेंटर वाले पहले से अलर्ट थे। ऐसे में पुलिस को वहां कुछ नहीं मिला। समाज सेवक हरदीप सिंह का कहना है कि अगर उच्च अधिकारी अपनी स्पेशल टीमें बिना थाने बता रेड करवाएं तो सारी सच्चाई सामने आ सकती है। उधर जल्द ही पुलिस की रेड और स्पा सेंटर के अंदर चल रहे देह व्यापार के धंधों को लेकर रोजाना मेल न्यूज की तरफ से स्टिंग कुछ कर लिए है और कुछ बाकी है। लड़ी सार वह सभी स्टिंग जल्द ही आप के सामने भी लाएं जाएंगे।


