रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के एसएसपी विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के बाद किसी सीनियर आईपीएस अफसर की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है।
यह मामला करोड़ों से जुड़े किसी मामले की जांच से जुड़ा है। जिसमें जांच पर सवाल उठ रहे थे। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई औपचारिक आदेश सार्वजनिक नहीं हुए हैं। इससे पहले 2 महीने पहले अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया था। अमृतसर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में 55 करोड़ के टेंडर में विकास का कोई काम नहीं हुआ। उसकी एवज में करोड़ों रुपए का घपला हुआ है। यह करोड़ों रुपया कई लोगों में बांटा गया। इसकी शिकायत सरकार तक पहुंची थी।
Advertisement


