रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को ऐसा संदिग्ध पार्सल मिला, जिसने पूरे घर में डर और चिंता का माहौल बना दिया।
परिवार के अनुसार, डाकिया एक पार्सल देकर गया। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई सरकारी नोटिस या समन आया है, लेकिन जब पार्सल खोला गया तो अंदर का सामान देखकर सभी लोग हैरान रह गए। परिवार ने बताया कि पार्सल के अंदर कुछ तस्वीरें थीं और कागजों पर “काला जादू”, “मंत्र-तंत्र” जैसे शब्द लिखे हुए थे। यह देखकर परिवार घबरा गया और तुरंत किसी जानकार व्यक्ति के पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि एक पंडित को यह सामग्री दिखाई गई, जिसने दावा किया कि किसी ने परिवार पर टोना-टोटका करने की कोशिश की है और उन्हें वश में करने का प्रयास किया गया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि आज के डिजिटल और आधुनिक दौर में भी कुछ लोग टोना-टोटका जैसी पुरानी सोच में फंसे हुए हैं, जो समाज को पीछे धकेल रही है।


