रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सीएम भगवंत मान मोहाली के जिस फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं, उसे दोपहर 1.11 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में सीएम मान को लेकर लिखा गया है कि भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है।
अगर वह बच गए तो बेअंत जैसा हाल करेंगे। फोर्टिस अस्पताल से सीएम भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। पंजाब के दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह को चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से उड़ाया गया था। पोलोनियम दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है, जो अत्याधिक विषैला होता है। धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने अस्पताल को चारों तरफ से घेर लिया है। यहां 5 बम निरोधक दस्ते एक्टिव कर दिए गए हैं। मोहाली के एसपी

दिलप्रीत सिंह ने कहा कि अभी तक सीएम को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की कोई बात नहीं है। सीएम सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां छुट्टी करवा दी गई है।


