रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाईवे पर आज चलती कार में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कार चालक समय पर गाड़ी से बाहर आ गया था। आग में कार पूरी तरह से रख हो गई।
कार चालक अश्वनी कुमार ने बताया कि वह लम्मा पिंड चौक से आ रहा था। इस दौरान अक्षरधाम मंदिर के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकालने लगा। इसके बाद उसने कार का बोनेट खोलने की कोशिश की, लेकिन नहीं खुला। इसके बाद अचानक कार में आग लग गई। कार में आग लगी देखकर फैक्ट्री के अंदर से दो लड़के मदद के लिए आए और उन्होंने सिलेंडर की मदद से आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मौके पर दमकल विभाग को बुलाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

Advertisement


