रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली जिले के खरड़ से AAP की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही और उनके 2 पार्टनरों को सजा सुनाई गई। डेराबस्सी कोर्ट ने 3.5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में 2-2 साल की सजा सुनाई है।
अदालत ने शाहबाज सिंह सोही के अलावा उनके साझेदार जतिंदर सिंह और नश्तर सिंह को भी दोषी ठहराया। यह मामला हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डर्स’ से संबंधित है।
Advertisement


