रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पंजाब के साथ-साथ हरियाणासचिवालय परिसर को भी खाली करा लिया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।
धमकी भरी ईमेल भी सामने आई है, जिसे खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है। एम गिल के जीमेल अकाउंट से यह मेल आई है, जिसमें इंजीनियर गुरनाख सिंह रुकन शाहवाला की ओर से थ्रेट दी गई है। इसमें सीएम भगंवत मान को धमकाया गया है। ई-मेल में लिखा-” आज मान सरकार का दफ्तर बीच में है। पंजाब खालिस्तान बनेगा। मान का हाल बेअंत सिंह वाला होगा। पंजाब सचिवालय में जहां तुम डीजीपी यादव के साथ योजना बनाते हो, वहां IED बैटरियां फ्यूज के साथ तैयार हैं। तुम्हारे ऑफिस में आज या कल धमाका होगा। तुम्हें जूती भी नसीब नहीं होगी। धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सचिवालय के हर ब्लॉक, कमरे और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की जा सके।


