रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत के बारे में राज्य के लोगों को सतर्क किया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक अलर्ट में पाकिस्तानी साइबर अटैकर्स द्वारा साइबर अटैक करने का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत जारी की गई है।
पंजाब पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित हैकर्स द्वारा वॉट्सऐप, फेसबुक और ईमेल के माध्यम से भारतीय उपयोगकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। जिसमें “डांस ऑफ द हिलेरी” नामक एक खतरनाक मैलवेयर फैलाया जा रहा है। यह मैल-वेयर आपकी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और व्यक्तिगत डेटा चुरा सकता है। साथ ही साथ आपके डिवाइस को रिमोट कंट्रोल की अनुमति भी दे सकता है। अनजान लिंक या अजनबियों से आने वाले संदेशों पर क्लिक न करें। जिससे आप उसे अटैक से बचे रह सकें।




