रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): तरनतारन के एसएसपी रवजोत कौर के बाद पंजाब के दो डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
यह डीएसपी तरनतारन के हरजिंदर सिंह और गुलजार सिंह है। आरोप है कि इन डीएसपी ने अकाली दल के नेताओं समेत 30 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर में कमजोर पैरवी की थी। कल ही डीजीपी गौरव यादव की चुनाव आयोग ने पेशी थी जिसके बाद यह फैंसला लिया गया। बताया जा रहा है कि तरनतारन के अकाली उम्मीदवार की बेटी और आईटी विंग इंचार्ज पर दर्ज केस मामले में दोनों अधिकारी केस दर्ज करने व आईटी इंचार्ज को गिरफ्तारी का ठोस जवाब नहीं दे पाए थे। इससे पहले तरनतारन उपचुनाव में वोटिंग से तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने तरनतारन को एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड किया था।
Advertisement


