रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोहाली में पंजाबी एक्टर कुलजिंदर सिद्धू के ज्वेलरी के शोरूम में चोरी हो गई। चोरों ने उस तिजोरी को निशाना बनाया, जिसे आम आदमी खोल भी नहीं सकता। एक्टर के भाई के मुताबिक चोर 2 करोड़ रुपए के सोने-हीरे के कीमती गहने चुराकर फरार

हो गए।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है। चोर जाते हुए डीवीआर भी साथ ले गए।
Advertisement


