रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फाजिल्का का ट्रैवल ब्लॉगर अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठा दिखा। इसका वीडियो नवदीप ने अपने इंस्टा आफिशियल हेंडल से जारी किया है। नवदीप ने ट्रंप की कुर्सी पर बैठते हुए भारत के पीएम नरेंद्र मोदी का भी जिक्र किया।
असल में ये वीडियो वाशिंगटन डीसी के मैडम तुसाद म्यूजियम का है। जहां व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस को हूबहू बनाया गया है। इस कुर्सी पर राष्ट्रपति के एक बार बैठने का दावा किया गया है। असली ओवल ऑफिस में आम जनता को राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठने की परमिशन नहीं है। नवदीप ने टेबल पर रखे फोन के रिसीवर को उठाकर कहा कि जब कभी मोदी यहां ट्रंप के साथ बैठे होंगे तो ट्रंप फोन उठाकर कहते होंगे कि अभी मोदी के साथ बिजी हूं, बाद में फोन करना। 2 मिनट के करीब इस कुर्सी पर बैठने के बाद नवदीप उठा जाते हैं। कुर्सी से उठने के बाद नवदीप कहते हैं कि यहां बैठने के बाद तो मुझे ऐसी फीलिंग आ रही है कि मैं ही अमेरिका का राष्ट्रपति हूं। काफी शानदार ऑफिस है ये। यहां इसी कुर्सी पर बैठकर ट्रंप ने एक बार मीटिंग की थी। इस कुर्सी-टेबल और कमरे को कई लोगों ने वीडियोज में देखा होगा।


