रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फिलीपींस


की राजधानी मनीला में एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं।
हमलावरों में 2 पंजाबी भी शामिल बताए जा रहे हैं। वारदात के वक्त युवक ड्यूटी जा रहा था। रास्ते में सुनसान जगह पर अकेला पाकर उन्हें गोलियां मारीं गई। मनीला पुलिस ने 3 हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 9 साल पहले मनीला गया था। परिजनों का दावा है कि उन्हें मिली सूचना के मुताबिक कत्ल करने वालों में जालंधर के सगे भाई भी शामिल हैं। परिवार के मुताबिक मृतक युवक मनप्रीत सिंह (33) मूल रूप से बरनाला के संधू पत्ती का रहने वाला है। उसके परिवार में पिता हरदेव सिंह, मां परमजीत कौर, दादी जोगिंदर कौर और पत्नी वीरपाल कौर शामिल है। परिजनों के मुताबिक मनप्रीत 2017 में मनीला गया था। परिवार की आर्थिक हालत मजबूत करने और बेहतर भविष्य के लिए उसने मनीला जाने का फैसला लिया था। जिसके बाद वह वहां पर काम कर रहा था।


