रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ऊना में टाहलीवाल इंडस्ट्री नजदीक पेट्रोल पंप लूटने वाले दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों लुटेरे पंजाबी है जो ड्रग्स एडिक्ट हैं और नशे के लिए ही उन्होंने पेट्रोल पंप से 60 हजार रुपए लूटे थे।
आरोपियों ने देर रात 3.15 बजे हथियारों के बल पेट्रोल पंप में लुट की। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी गढ़शंकर और बलविंदर सिंह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ पंजाब में भी कई केस दर्ज हैं। आरोपियों ने वारदात के तीन घंटे पहले स्विफ्ट कार में रेकी भी की थी।

Advertisement




