रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर के.एस. मक्खन ने शिरोमणि अकाली दल ज्वाइन कर ली है। खुद सुखबीर बादल ने मक्खन को पार्टी ज्वाइन करवाई।
के.एस.मक्खन पंजाबी यूथ के पसंदीदा रहे हैं। अपनी आवाज से लेकर बॉडी एक्टिविटी को लेकर वह पंजाबी युवाओं के दिलों में राज करते आए है। उधर विदेश रहते पंजाबी सिंगर चीमा बाई भी सुखबीर बादल के टच में है। हाल ही में वीडियो कॉल में सुखबीर बादल चीमा बाई को वापिस पंजाब आकर ड्यूटी संभालने को कहते नजर आए थे और चीमा ने उन्हें साथ देने का भरोसा दिया है। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के जेल से आने के बाद शिरोमणि अकाली दल की गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी हुई है। अकाली दल आने वाले चुनावों में कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।
Advertisement


