रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तीन युवकों ने कनाडा में एक घर पर फायरिंग की। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर आरोप है कि उन्होंने फिरौती

के लिए एक घर पर गोलियां चलाईं। सरे पुलिस ने आरोपियों की फोटो भी जारी की है। इनमें से एक आरोपी की आंख के नीचे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, फायरिंग के बाद आरोपी भागने लगे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया और उनकी राइडिंग व्हीकल को गिराकर पकड़ लिया। लेकिन उन्होंने विरोध किया। इसी दौरान एक आरोपी को चोट लग गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों की जानकारी कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी को भी भेज दी है। इसके साथ ही उनके इमिग्रेशन स्टेटस की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरजोत सिंह (21), तरणवीर सिंह (19) और दयाजीत सिंह (21) के रूप में हुई है। सरे पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तस्वीरें सार्वजनिक करने का मकसद अन्य पीड़ितों और गवाहों तक पहुंचना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर इनके बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस के साथ साझा करें।


