रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के नामी हुक्का बार में पुलिस ने रेड की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके बार से हुक्के, फ्लेवर आदि सब समान बरामद किया है।
जानकारी अनुसार PPR मार्किट में रिपब्लिक हुक्का बार की पुलिस को सूचना मिली थी, जिसमें हुक्के के साथ साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही थी। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने रेड कर दी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने हुक्का बार से हुक्के, फ्लेवर आदि सब समान बरामद कर लिया है। देर रात पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी थी।
Advertisement


