रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विधायक रमन अरोड़ा के समधी को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। मदान के साथ उसके पारिवारिक सदस्य भी थे। इनमें से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो रमन अरोड़ा के भी रिश्तेदार हैं।
बताया जा रहा है कि राजू मदान एक बड़े मगरमच्छ के पास जाने की तैयारी था। सभी को जालंधर लाया जा रहा है। राजू मदान के विदेश भागने के पहले से ही इनपुट थे जिसके चलते विजिलेंस ने सभी एयरपोर्ट पर अलर्ट कर रखा था। जैसे ही राजू मदान एयरपोर्ट पर घुसा तो उसे बिठा लिया गया और बाद में विजिलेंस जालंधर को सूचना दी गई।
Advertisement




