रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): महिला थाने की पुलिस ने शिव सेना नेता नरेंद्र थापर के बेटे रंजम थापर खिलाफ BNS की धारा 79 अधीन केस दर्ज किया है। फिलहाल रंजम की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला थाने के प्रभारी मंगत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी अनुसार एक दिसंबर को एएस विला की रहनी वाली सखी मैनेजमेंट ग्रुप से प्रभजोत कौर ने सीपी को शिकायत दी थी कि रेलवे स्टेशन पर जब वह खाना खाने गए तो रंजम नाम के युवक ने उनके साथ गलत हरकतें की, उनकी गरिमा और लज्जा को ठेस पहुंचाने के लिए अपने फेसबुक पेज पर उनकी वीडियो वायरल की थी व गाड़ी की जबरी चैकिंग भी करवाई थी। मामला सीपी के ध्यान में आया तो महिला थाने की पुलिस को शिकायत मार्क की गई जिसकी जांच के बाद महिला थाने की पुलिस ने रंजम थापर पुत्र नरेंद्र थापर निवासी खिलाफ एफआईआर नंबर 124 तिथि 11- 12- 2025 धारा 79 BNS के अधीन केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही रंजम को गिरफ्तार किया जाएगा।


