रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पारस एनक्लेव में बच्ची का तथा कथित रेप और हत्या के मामले में नया मोड आया। जांच में पाया गया कि हत्यारे ने बच्ची के विरोध करने पर गुस्से में आकर उसकी हत्या की थी। आरोपी पेशे से ड्राइवर है।
रविवार को लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घर का माहौल बेहद दुखद था। हर आंख में आंसुओं के साथ साथ आरोपी को लेकर गुस्सा देखा गया। लड़की की मां ने संस्कार से पहले बच्ची को मेंहदी लगाई और हाथों में चूड़ा पहनाया। मां ने कहा कि उसने अपनी बच्ची की शादी को लेकर कई सपने सजाए हुए थे लेकिन अब यह सब करना पड़ रहा है। इसी बीच एक और इनपुट सामने आया। आरोपी हैप्पी ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाना था। दरअसल हैप्पी के बाद खुद की कार नहीं है लेकिन हत्या के बाद वह अपने दोस्त की कार मांग कर लाया। उसी कार को लोगों की भीड़ ने घर के अंदर खड़ी तोड़ा। बताया जा रहा है कि कार में बच्ची के शव को ले जाकर कही फेंक देने की प्लॉनिंग थी। लोगों की पिटाई के बाद हैप्पी की दोनों टांगे टूट चुकी है।



