रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई हैं। जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में पड़ते पारस एनक्लेव में एक 13 साल की बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने शव को एक बाथरूम में छिपा दिया। हैरानी करनी वाली बात है कि रेप करने वाले आरोपी की बेटी के साथ ही मृतक बच्ची पड़ती थी।

वहीं लोगों ने आरोपी को काबू करके उसकी जम कर मारपीट की। रेपिस्ट की बच्ची और मृतका दोनों सहेलियां थी। मौके पर जम कर हंगामा भी हुआ। स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और रेपिस्ट को तुरंत मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या कैसे की गई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से होगी लेकिन आरोपी है कि बच्ची की रेप के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई।
Advertisement


