रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के खांबड़ा नजदीक 16 साल की युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है जो पीड़ित युवती के साथ कंप्यूटर क्लास लगता था।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ क्लास लगाने वाला नवजोत जस्सल पुत्र सोढ़ी राम निवासी विशेषपुर शाहकोट उसे क्लास के बाद खाने पिलाने ले गया था। वहीं उसने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसके बाद उसे नशा होने लगा। इसी बात का फायदा उठा कर आरोपी युवक पीड़िता को अपने घर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि जब लड़की से शारीरिक संबंध बनाए, तब लड़की बेहोशी की हालत में थी। होश आने के बाद लड़की जब घर पहुंची तो उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। पीड़ित लड़की के परिजनों ने तुरंत थाना सदर की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवा कर नवजोत जस्सल खिलाफ पोस्को एक्ट समेत कई धाराओं अधीन केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।




