रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दोस्तों ने दो बहनों को जन्मदिन पार्टी मनाने का झांसा देकर बुला लिया लेकिन उन दोनों को झाड़ियों में ले गए जहां उनके साथ कई बार रेप किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी लेकिन कुछ दिनों से लड़कियों को डरे सहमे देख मां ने पूछा तो उन्होंने सारी सच्चाई बयां कर दी।
दोनों लड़कियां जगराओं के सरकारी स्कूल ने पढ़ती हैं। लड़कियों को शक न पड़े इस लिए उनके दोस्त केक भी लेकर आए थे। उन्हें फिर बाइक्स पर बिठा कर झाड़ियों में ले गए जहां उनके साथ डरा धमका कर बार बार रेप किया गया। पुलिस को शिकायत मिलने पर थाना सिधवा बेट की पुलिस ने आरोपी हरमन सिंह और हरविंदर सिंह निवासी गोरसिया कादर बख्श खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
Advertisement




