रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):

जालंधर में सर्दी के साथ साथ गैस कटर गिरोह ने भी दस्तक दे दी है। गैस कटर गिरोह ने शहर के पंजाबी बाग इलाके में पीएनबी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया।
लुटेरों ने सबसे पहले एटीम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया और बाद में गैस कटर से एटीम काट डाला। लुटेरे एटीम से 6 लाख रुपए ले गए। पैसे ले गए है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो लौ है। थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। लुटेरों की पहचान करवाई जा रही है। हैरानी की बात है कि लुटेरे बैंक में तीन बजे के आसपास घुसे जबकि बैंक को अलर्ट 6 बजे के करीब मिला। लुटेरों की गिनती पांच थी जो सफेद रंग की कार में आए थे।
Advertisement


